फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Admit Card released at jssc.nic.in know how to download

JSSC Admit Card: झारखंड एसएससी ने जारी किया JDLCCE भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

Tue, 18 Oct 2022 04:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

JSSC Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 23 अक्तूबर, 2022 से लेकर 07 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
JSSC Admit Card released at jssc.nic.in know how to download
JSSC Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JSSC Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग/JSSC ने  झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा यानी कि JDLCCE 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। आयोग ने प्रवेश पत्र को आज 18 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया इस खबर में....

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 23 अक्तूबर, 2022 से लेकर 07 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग जिले में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
झारखंड एसएससी की ओर से JDLCCE 2022 भर्ती के माध्यम से कुल जूनियर इंजीनियर के कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपबलब्ध है।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed