फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JPSC Civil Judge recruitment notification OUT know how to apply online at jpsc.gov.in

JPSC Civil Judge Recruitment: सिविल जज के करीब डेढ़ सौ पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

Tue, 15 Aug 2023 03:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 15 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

JPSC Civil Judge: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन), विज्ञापन संख्या-22/2023 के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
JPSC Civil Judge recruitment notification OUT know how to apply online at jpsc.gov.in
Civil Judge - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JPSC Civil Judge Recruitment Notification OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन), विज्ञापन संख्या-22/2023 के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार 21 अगस्त से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर शाम 5.00 बजे तक है। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

झारखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कुल 138 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी, 2023 को 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक होना चाहिए। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार को अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत एक वकील के रूप में भी नामांकित होना चाहिए। 

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि झारखंड राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed