LIC में छप्पर फाड़ के निकली भर्ती, 5 हजार पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अप्रेटिंश डवलपमेंट ऑफिसर (एडीओ) के 5,066 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त मार्केटिंग में एमबीए और पीजी डिप्लोमा धारक आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जून, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 11,535-28,865 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक भरें।
पंजीकृत आवेदन पत्र को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का कॉल लेटर 13 जुलाई, 2015 से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
परीक्षा 19 और 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक एलआईसी की वेबसाइट http://www.licindia.in/ पर लॉग ऑन करें।