फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in vyapam

1500 पदों पर सीधी भर्ती, 34000 रुपए सैलरी

Wed, 01 Jul 2015 01:35 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
jobs in vyapam

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल (व्यापम) ने अधिकारियों के 1,519 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीधी भर्ती के तहत 1,217 पद और सीधी भर्ती बैकलॉग के जरिये 302 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


कुल 1,519 पदों में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 244 पद, कृषि विकास अधिकारी के 198 पद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 675 पद, भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के 320 पद, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी के 69 पद और यांत्रिक सहायक के 13 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये, 9,300-34,800 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए आवेदन करने का तरीका

jobs in vyapam

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2015 है। आवेदक 29 जुलाई, 2015 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन शुल्‍क के तौर पर अन्य राज्यों के सभी वर्गों समेत मध्य प्रदेश के अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त 70 रुपये एमपी ऑनलाइन शुल्क भी देय होगा। सीधी भर्ती-बैकलॉग के पदों पर कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 6 सितंबर, 2015 को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन  करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.vyapam.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed