फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in UPRTOU

12वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा

Sat, 07 Mar 2015 10:49 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
Jobs in UPRTOU

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद (UPRTOU) में टीचिंग व नॉन टीचिंग के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 20 है। जिसमें परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार, जूनियर क्लर्क, डाइरेक्टर, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जूनियर क्लर्क के पदों के लिए 12वीं पास के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। टीचिंग व नॉन टीचिंग के पदों के लिए वेतनमान पदों के अनुसार अलग-अलग हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in UPRTOU

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। विज्ञापित पदों में सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये, अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 300 रुपये व आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डीडी के जरिये 'फाइनेंस ऑफिसर, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद' के नाम से जमा करना होगा। योग्य आवेदक आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ दिए गए पते 'द रजिस्ट्रार यूपी राजर्षि टंडन ओपेन यूनिवर्सिटी कैंपस, शांतिपुरम सेक्टर (एफ), फाफामऊ इलाहाबाद-211013' पर भेजें।

आवेदन पत्र केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed