फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in SSC

इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 390 पद खाली

Thu, 18 Dec 2014 09:31 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Jobs in SSC

पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग (WBSSC) ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में इंस्पेक्टर, अल्पसंख्यक विकास अधिकारी, रिसर्च इंवेस्टिगेटर व मत्स्य विस्तार अधिकारी के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 390 है। इन पदों में इंस्पेक्टर के 331 पद, अल्पसंख्यक विकास अधिकारी के 13 पद, रिसर्च इंवेस्टिगेटर के 06 पद व मत्स्य विस्तार अधिकारी के 40 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए उम्र सीमा 20 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 7,100 से 37,600 रुपये (ग्रेड पे 3900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

Jobs in SSC

योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 220 रुपये, ‌ज‌बकि आरक्षित वर्ग को केवल 20 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने पास आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार वेस्ट बंगाल एसएससी की वेबसाइट http://www.wbssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed