इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 390 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग (WBSSC) ने सरकारी विभागों में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में इंस्पेक्टर, अल्पसंख्यक विकास अधिकारी, रिसर्च इंवेस्टिगेटर व मत्स्य विस्तार अधिकारी के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 390 है। इन पदों में इंस्पेक्टर के 331 पद, अल्पसंख्यक विकास अधिकारी के 13 पद, रिसर्च इंवेस्टिगेटर के 06 पद व मत्स्य विस्तार अधिकारी के 40 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों के लिए उम्र सीमा 20 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए 7,100 से 37,600 रुपये (ग्रेड पे 3900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस तरह से करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 220 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग को केवल 20 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।
योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने पास आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। पंजीकरण व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार वेस्ट बंगाल एसएससी की वेबसाइट http://www.wbssc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।