खुला नौकरी का पिटारा, 67 हजार रुपए सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 15 है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास यूजीसी-2010 के नियमों के अनुसार योग्यता होना अनिवार्य है।
वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को प्रोफेसर के पद पर 37,400 से 67,000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 37,400 से 67,000 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 15,600 से 39,100 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
अंतिम तिथि 30 जून, जल्दी भरिए फॉर्म
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तहत अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये देय होगा। निर्धारित शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किए जाएंगे।
यह डिमांड ड्राफ्ट 'डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय' के पक्ष में जमा किया जाएगा। आवेदन पत्र को वेबसाइट से डाउनलोड करें व भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ 'डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)-226012' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 जून, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmlnlu.ac.in पर लॉग ऑन करें।