फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Railways: One day Left to Apply for More than 2000 Posts

सरकारी नौकरी: रेलवे में निकली हैं बंपर नौकरियां, आवेदन का आखिरी दिन 5 अप्रैल

Sat, 04 Apr 2020 07:50 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Railways: One day Left to Apply for More than 2000 Posts
सरकारी नौकरियां - फोटो : Social media

पूर्वी रेलवे में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ये सरकारी नौकरियां दसवीं, 12वीं और डिप्लोमा किए हुए विद्यार्थियों के लिए निकली हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास इन नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए एक ही दिन बचा है।

विज्ञापन


रेवले में विभिन्न पदों के लिए 2792 नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे में ये नौकरियां एसीटी अपरेंटिस पद के लिए निकली हैं। इन नौकरियों में चुने जाने पर अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी मिलेगी इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इन नौकरियों के लिए दसवीं और 12वीं पास के साथ ही डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दसवीं और बारहवीं बोर्ड में कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है।

इसके अलावा आठवीं पास भी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी की उम्रसीमा 15 से लेकर 24 साल के बीच रखी गई है।
इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। 

 इन नौकरियों का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed