सरकारी नौकरी: रेलवे में निकली हैं बंपर नौकरियां, आवेदन का आखिरी दिन 5 अप्रैल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी रेलवे में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। ये सरकारी नौकरियां दसवीं, 12वीं और डिप्लोमा किए हुए विद्यार्थियों के लिए निकली हैं। सबसे खास बात है कि इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास इन नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए एक ही दिन बचा है।
रेवले में विभिन्न पदों के लिए 2792 नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in है।
रेलवे में ये नौकरियां एसीटी अपरेंटिस पद के लिए निकली हैं। इन नौकरियों में चुने जाने पर अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी मिलेगी इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इन नौकरियों के लिए दसवीं और 12वीं पास के साथ ही डिप्लोमा किए हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दसवीं और बारहवीं बोर्ड में कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा आठवीं पास भी इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी की उम्रसीमा 15 से लेकर 24 साल के बीच रखी गई है। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
इन नौकरियों का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।