सैकड़ों पदों पर खुला नौकरी का पिटारा, 10वीं पास भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑर्डनेंस फैक्टरी, जबलपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में कारपेंटर, फिटर, गाइंडर, मशीनिस्ट, मेशन, पेंटर, मिलर, टूल मेकर, टर्नर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत मैट्रिकुलेशन और संबंधित ट्रेड में एनसीटीवीटी द्वारा जारी किया गया एनएसी / एनटीसी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आयु सीमा के गणना 11 मई, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 1,800 रुपये दिए जाएंगे।
इच्छुक आवेदक ऑनलाइन करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक फैक्टरी की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपये इंडियन पोस्टल ऑर्डर के रूप में जमा करने होंगे। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक फैक्टरी की वेबसाइट (क्लिक करें) पर लॉग ऑन करें।