फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in ONGC ONGC Apprentice Recruitment 2020 4182 Apprentice Vacancies know how to apply

मौका! फ्रेशर्स के लिए ओएनजीसी में बंपर नौकरियां, 17 अगस्त से पहले करें आवेदन

Tue, 11 Aug 2020 12:56 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Aug 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Jobs in ONGC ONGC Apprentice Recruitment 2020 4182 Apprentice Vacancies know how to apply
ओएनजीसी - फोटो : अमर उजाला

ONGC Recruitment 2020: ओएनजीसी में बंपर नौकरियां निकली हैं। खास बात है कि ये सारी नौकरियां फ्रेशर्स के लिए निकली हैं। अगर आप फ्रेशर्स हैं और नौकरी तलाश रहे हैं, तो अपने हाथ से यह मौका न जाने दें। आपको बता दें कि इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त है और उससे पहले हर हाल में अपनी योग्यता के हिसाब से विभिन्न पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSB Constable Recruitment 2020: नाई से लेकर ड्राइवर, माली व कुक तक बंपर भर्तियां
विज्ञापन


दरअसल, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न विभागों में अपरेंटिस पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं जिनमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है। यहां 4 हजार से ज्यादा विभिन्न पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तारा से जानते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक/ आईटीआई डिप्लोमा अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका 
विभिन्न विषयों में स्नातक और आईटीआई में डिग्री व डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। ऐसे में हर हाल में 17 अगस्त तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ongcapprentice.org.co.in है।

कुल पद- 4182
 

महत्वपूर्ण तारीख जो आपको जाननी चाहिए

  • आवेदन की आखिरी तारीख- 17 अगस्त
  • परिणाम / चयन की तिथि: 24 अगस्त 
  • परिणाम / चयन की तिथि: 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच


इसे भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2020: 5 हजार से ज्यादा रिक्तियां, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका
 

ओएनजीसी (ONGC ) अपरेंटिस भर्ती 2020: रिक्ति पदों का विवरण

  • उत्तरी क्षेत्र - 228 पद
  • मुंबई सेक्टर - 764 पद
  • पश्चिमी सेक्टर - 1579 पद
  • पूर्वी क्षेत्र - 716 पद
  • दक्षिणी सेक्टर - 674 पद
  • सेंट्रल सेक्टर - 221 पद

 

ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
लेखाकार (अकाउंटेंट):
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  वाणिज्य में स्नातक की डिग्री 
सहायक मानव संसाधन (असिस्टेंट ह्युमन रिसॉर्स):
 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से  वाणिज्य में स्नातक की डिग्री


इसे भी पढ़ें-दसवीं के नंबरों के आधार पर रेलवे में मिलेगी नौकरी, युवाओं के लिए है सुनहरा अवसर


उपरोक्त पदों के लिए आईटी सर्टिफिकेट

  • सचिवीय सहायक
  • कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक
  • ड्राफ्ट्समैन
  • इलेक्ट्रीशियन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • फिटर
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
     

 

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा 
-प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव
-प्रयोगशाला सहायक (रासायनिक संयंत्र)
-लाइब्रेरी असिस्टेंट
-मशीनिस्ट
-मैकेनिक (मोटर वाहन),
-मैकेनिकल डीजल,
-पंजीकरण और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक,
-वेल्डर आदि

नोट: इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार,
इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल में डिप्लोमा। 

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 24 साल मांगी गई है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट का प्रावधान रखा गया है। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में तीन साल की छूट का प्रावधान रखा गया है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को विस्तृत तौर पर जरूर पढ़ लें।

डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed