फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Northeast Frontier Railway

रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास की भर्ती

Tue, 04 Nov 2014 09:45 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Northeast Frontier Railway

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 60 है जिसमें 38 पद आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए तथा 22 पद बिना आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है। इन पदों में मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, लाइनमैन, फिटर, कारपेंटर, वेल्डर व अन्य पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व आईटीआई निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Northeast Frontier Railway

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 20 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डीडी 'एफ.ए. एंड सी.ए.ओ., एन.एफ. रेलवे, मालीगांव' गुवाहाटी में देय के नाम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों व आईपीओ या डीडी के साथ 'मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, एन.एफ. रेलवे कैरिज एवं वैगन कार्यशाला, नई बोंगईगांव-783381' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे। किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.nfr.railnet.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed