फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in indian railway.

रेलवे में खुला नौकरी का पिटारा, 10वीं पास की भर्ती

Fri, 07 Nov 2014 03:29 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
jobs in indian railway.

रेल मंत्रालय ने, अनुसंधान डिजाइन तथा मानक संगठन, लखनऊ में ग्रुप डी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व आईटीआई निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए केवल बास्केटबॉल व तैराकी के खेल में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप या राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिए हुए आवेदकों का ही चयन किया जायेगा। आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन खेल प्रतिभा परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs in indian railway.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 40 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर 'कार्यपालक निदेशक/वित्त, आरडीएसओ' लखनऊ में देय के नाम से जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों व आईपीओ के साथ 'महानिदेशक (भर्ती अनुभाग) आरडीएसओ, मानक नगर, लखनऊ-226011' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे।

किसी अन्य तरीके से भेजा गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.rdso.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed