फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Indian Army

छप्पर फाड़ के भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

Thu, 11 Dec 2014 12:42 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Indian Army

मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 2658 निर्धारित की गई है। इन पदों में ड्रॉफ्ट्समैन, सुपरवाइजर, स्टोरकीपर, सिविल मोटर ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार व मेट (सहायक) के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गयी है। स्टोरकीपर, सिविल मोटर ड्राइवर, चपरासी, चौकीदार व मेट के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास व अन्य पदों के लिए स्नातक रखी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। ड्रॉफ्ट्समैन व सुपरवाइजर के लिए 9,300 से 34,800 रुपये व अन्य सभी पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Indian Army

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 14 फरवरी, 2015 को आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सीय परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर दिए गए पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2015 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज की वेबसाइट http://mes.gov.in./ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed