फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in gramin bank

बैंक में छप्पर फाड़ के भर्ती, लाखों में है सैलरी पैकेज

Mon, 25 May 2015 10:11 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
jobs in gramin bank

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II, ऑफिसर स्केल-III और ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 889 है।

विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत आवेदक के पास आईबीपीएस द्वारा निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


मूल वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-III के लिए 25,700 रुपये, ऑफिसर स्केल-II के लिए 19,400 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 रुपये और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान लीजिए आवेदन का तरीका

jobs in gramin bank

विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तहत अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 150 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करने होगें।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक बैंक की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का पूरा करना होगा। इन पदों पर चयन आईबीपीएस के स्कोर कार्ड और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट http://www.cgbank.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed