फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Gramin Bank

बैंक में बंपर भर्ती, 1100 से ज्यादा पद खाली

Fri, 05 Dec 2014 11:05 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Gramin Bank

कर्नाटका विकास ग्रामीण बैंक (सिंडीकेट बैंक द्वारा प्रायोजित) में 1126 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 318 पद, अधिकारी वर्ग-II के 114 पद, अधिकारी वर्ग-III के 12 पद, व कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के 682 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 55,589 रुपये प्रतिमाह, अधिकारी वर्ग-II के लिए 41,962 रुपये प्रतिमाह, अधिकारी वर्ग-III के लिए 31,363 रुपये प्रतिमाह व कार्यालय सहायक के लिए 15,645 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

Jobs in Gramin Bank

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए कर्नाटका विकास ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 5 दिसंबर, 2014 से 22 दिसंबर, 2014 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.kvgbank.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed