फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in govt bank.

सरकारी बैंक में बंपर भर्ती, 242 पद खाली

Thu, 19 Mar 2015 03:11 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
jobs in govt bank.

पूर्वांचल बैंक, गोरखपुर में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 77 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 165 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। प्रारंभ में अधिकारी वर्ग का मासिक वेतनमान 31,390 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट का मासिक वेतनमान 15,620 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌चयन के लिए यह है योग्यता

jobs in govt bank.

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके ‌अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने सितंबर - अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्‍ल्यूई परीक्षा में ‌न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों।

आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारति अंक 70 वहीं आरक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा।

चयन के लिए अब कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों को केवल साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार केंद्र का पूरा पता बुलावा पत्र में दिया जाएगा तथा उसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद आवेदक उसका प्रिंट लेकर अपने पास रखें। इसे निर्धारित स्‍थान पर फोटो चिपकाकर एवं अन्य मांगे गए दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के वक्‍त जमा कराना होगा। आवेदन करने अंतिम तिथि 31 मार्च, 2015 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट
http://www.pgbgorakhpur.com/Rect-2015/Advertisement%20in%20detail%20for%20Recruitment%20of%20Officer%20Scale%20I%20and%20Office%20Assistant%20Year%202014-15.pdf पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed