राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में काम करने का है मौका,जल्द करें आवेदन
- एलडीसी के पदों पर करें आवेदन
- 30 वर्ष तक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
- साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विज्ञप्ति जारी की है, जिसके तहत लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों की कुल संख्या 06 है।
निर्धारित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री के साथ अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति और कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान होना जरूरी है। इन पदों पर पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 14,900 रुपये का दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम होगा।
निर्धारित पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत बायोडेटा और शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रतियों के साथ पासपोर्ट आकार की दो फोटो को लेकर निर्धारित साक्षात्कार स्थल 'राजस्थान विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8, बांदरसिंदरी, किशनगढ़, जिला अजमेर, विश्वविद्यालय का एसपी IV भवन' के पते पर समय पर पहुंचें।
उम्मीदवारों को 19 अप्रैल को प्रात: 11 बजे तक साक्षात्कार स्थल तक पहुंचना होगा। आवेदन से संबंधित या पद से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.curaj.ac.in पर लॉग ऑन करें।