फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in central university

शिक्षकों की भर्ती, सैलरी 67 हजार रुपए से भी ज्यादा

Thu, 06 Aug 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
jobs in central university

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर (16 पद), असिस्टेंट प्रोफेसर (22 पद) और एसोसिएट प्रोफेसर (28 पद) जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 66 है।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यू.जी.सी) 2010 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर के पदों पर 37,400 से 67,000 रुपये एवं ग्रेड पे 1,000 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 37,000 से 67,000 रुपये एवं ग्रेड पे 9,000 रुपये एवं असिस्टेंट प्रोफेसरों के पर चुने गए आवेदकों को 15,600 से 39,100 रुपये के साथ 6,000 रुपये का ग्रेड पे दिये जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त

jobs in central university

इन सभी पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये देय होगा। महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदक भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'द रजिस्ट्रार, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, बीआईटी कैंपस, पीओ-बी.वी कालेज, पटना (बिहार)- 800014' के पते पर केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से भेजें।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त, 2015 है। उक्त पदों पर आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक बेवसाइट www.cub.ac.in पर लॉग ऑन करें। उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed