फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in cds.

CDS में 464 पदों पर भर्ती

Sat, 08 Nov 2014 08:02 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
jobs in cds.

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा 2015 के माध्यम से 464 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता इंजीनियरिंग में स्नातक रखी गयी है।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को बारहवीं कक्षा भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के साथ पास होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयु की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर/ मैसूर/ पटियाला या ट्रावनकोर में जमा करना होगा। एससी/एसटी/महिलाओं को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। किसी अन्य प्रक्रिया से जमा किया गया आवेदन शुल्क अमान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in cds.

यूपीएससी द्वारा विज्ञापित इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन बुद्धिमत्ता परीक्षण, समूह चर्चा, साक्षात्कार, साइकोलॉजी परीक्षण, मेडिकल परीक्षा व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विभिन्न परीक्षणों में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची बनाई जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

ऑनलाइन आवेदन दो चरणों में संपन्न होगा। ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर, 2014 है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.upsconline.nic.in./ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed