SBI में खुला नौकरी का पिटारा, सैलरी भी शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित वनांचल ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II (सीए, जनरल बैंकिग, आईटी, लॉ, ट्रेजरी मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर), ऑफिसर स्केल III और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। पदों की कुल संख्या 25 है। इन पदों पर आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता स्नातक व आईबीपीएस आरआरबी सीडब्ल्यूई-III का स्कोरकॉर्ड निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा 'हिंदी' का ज्ञान होना आवश्यक है। वेतनमान के तौर पर ऑफिसर स्केल-II के पदों पर 42,137 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के पदों पर 31,494 रुपये तथा ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर 17,416 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
योग्य युवा इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को वनांचल ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.vananchalgraminbank.com पर जाकर दिए गए निर्देशों को पूरा करना होगा। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट प्राप्त कर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। योग्य आवेदकों का चयन सितंबर/अक्टूबर 2014 में आरआरबी सीडब्ल्यूई-III द्वारा आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।
साक्षात्कार का आयोजन दुमका (झारखंड) में किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2015 निर्धारित है। पदों से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।