ग्रेजुएट के लिए यहां निकली हैं 204 सरकारी नौकरियां, सैलरी 49 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पद के लिए कई नौकरियां निकली हैं। यहां 204 सरकारी नौकरियां निकली हैं और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट पुलिस असिस्टेंट भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 4 मई तक अपने-अपने आवेदन कर सकते हैं। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..
असम पुलिस में जूनियर असिस्टेंट पोस्ट के लिए 185 रिक्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए पे स्केल 14000 – 49000 रुपये रखा गया है। जबकि ग्रेड पे 8700 रुपये रखा गया है।
पोस्ट- स्टेनोग्राफर (ग्रेड- III)
पदों कीसंख्या-19
पे स्केल- 14000 – 49000 रुपये
ग्रेड पे- 6200 रुपये
जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर में डिप्लोमा भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से लेकर 38 साल होनी चाहिए। इसी तरह स्टेनोग्राफर पदों के लिए भी आर्ट, साइंस और कॉमर्स में से किसी भी स्ट्रीम में अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। इन पदों के लिए भी उम्र सीमा 18 से लेकर 38 साल तक रखी गई है। इन सभी नौकरियों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
नॉटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।