फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   job vacancies in indian council of medical research

नौकरियां ही नौकरियांः इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Wed, 03 Jan 2018 05:56 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
job vacancies in indian council of medical research
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में यंग साइंटिस्ट सीनियर एवं सीनियर साइंटिस्ट के पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी, 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं...
विज्ञापन


www.icmr.nic.in

पदः यंग साइंटिस्ट
कुल पदः 12
शैक्षणिक योग्यताः एमडी/ पीएचडी डिग्री के साथ कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण/ अनुसंधान के क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर अधिकतम 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 20,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः सीनियर साइंटिस्ट
कुल पदः 06
शैक्षणिक योग्यताः  एमडी/ पीएचडी डिग्री के साथ कम से कम पंद्रह वर्ष का शिक्षण/ अनुसंधान के क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर अधिकतम 57 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 20,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए ओवदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमा‌णित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 28 फरवरी, 2018 तक भेजे दें।

आवेदन भेजने का पताः 'इंटरनेशनल हेल्थ डिवीजन (आईएचडी),  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, वी. रामलिंगस्वामी भवन, अंसारी नगर, पोस्ट बॉक्स नंबर 4911, नई दिल्ली- 110029'
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया: आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

एम.पी पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड

मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं...

www.mppgcl.mp.gov.in

पदः ग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पदः 11
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 06 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 04 पद
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 01 पद

शैक्षणिक योग्यताः इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को 4,984 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

पदः टेक्नीशियन अपरेंटिस
कुल पदः 08
ट्रेड के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 04 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 03 पद
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 01 पद

शैक्षणिक योग्यताः इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
वेतनमानः चयनित आवेदकों को  3,542 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

आयु सीमाः उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना विभाग के नियमानुसार होगी।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

आवेदन प्रक्रियाः संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार त‌क ऑनलाइन आवेदन करें और उसके प्रिंटआउट के साथ सभी संबंधित प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमा‌णित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 15 जनवरी, 2018 तक भेजे दें।

आवेदन भेजने का पता-
'द चीफ इंजीनियर (ऑपरेशन ), एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) एसटीपीएस, सारनी, बैतूल, मध्य प्रदेश (एमपी) - 460447'

चयन प्रक्रिया: आवेदकों को सूचीबद्ध कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

स्टेनोग्राफर एवं एलडीसी के पद रिक्त

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान ने स्टेनोग्राफर ग्रेड- III एवं लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत पदों की कुल संख्या 12 हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 05 फरवरी, 2018 तक आवेदन भेज सकते हैं...

www.nihfw.org.

पदः स्टेनोग्राफर ग्रेड- III
कुल पदः 05
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी   एससी    एसटी
रिक्तियां       01      02      01      01
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए साथ ही शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होनी भी आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2017 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।


पदः लोअर डिवीजन क्लर्क
कुल पदः 07
श्रेणी के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है-
श्रेणी  सामान्य ओबीसी   एससी
रिक्तियां       03      03      01
शैक्षणिक योग्यताः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए साथ ही टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होनी भी आवश्यक है।
आयु सीमाः इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2017 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अधिकतम छूट दिए जाने का प्रावधान हैं।


 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तहत 200 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचितजनजाति/ महिला/ विकलांग/ विभागीय कर्मचारी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान' के पक्ष में बनवाकर नई दिल्ली में देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए ओवदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमा‌णित प्रतियों को संलग्न कर निचे दिए गए पते पर 05 फरवरी, 2018 तक भेजे दें। आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर "स्टेनोग्राफर ग्रेड- III/ लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए आवेदन" अंकित होना चाहिए।

आवेदन भेजने का पताः 'उप निदेशक (प्रशासन), राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान, बाबा गैंग नाथ मार्ग, मुनिरका, नई दिल्ली- 110067'

चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमानः स्टेनोग्राफर ग्रेड- III एवं लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए चयनित आवेदकों को विभाग के नियमानुसार वेतनमान दिया जाएगा।

नोट- अंतिम तिथि के बाद यदि आवेदन पत्र पहंचते हैं, तो ऐसे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed