फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Job In Patna High Court

पटना उच्च न्यायालय में 98 पद, ऑनलाइन करें आवेदन

Wed, 31 Aug 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Job In Patna High Court

पटना उच्च न्यायालय ने कुल 98 पदों को भरने के आवेदन आमंत्रित किये हैं जिसमें जिला न्यायाधीशों के पदों को भरा जाएगा। निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवार 16 सितंबर, 2016 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
पदों की संख्या 98
पद का नाम जिला न्यायाधीश
कहां पटना (बिहार)
अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2016

जिला न्यायाधीश
शैक्ष‌णिक योग्यता

  • निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवार को लॉ में स्नातक होना जरूरी।
  • उम्मीदवारों के पास कोर्ट में कम से कम 7 वर्ष के प्रैक्टिस का अनुभव होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों के पास के पिछले तीन साल में प्रति वर्ष कम से कम 24 मुकदमों (Cases) की उपस्थिति का प्रमाण होना चाहिये।

आयु सीमा
निर्धारित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चा‌हिये। इन पदों पर आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2016 से की जाएगी।

विज्ञापन

वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 51,550 रुपये से 63,070 रुपये प्रतिमाह ‌दिए जाने का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1,000 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को सबसे पहले निर्धारित वेबसाइट पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा उसके बाद उम्मीदवारों को पंजीकृण संख्या प्राप्त हो जाएगी जिसके माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उसके बाद वेबसाइट पर एक लिंक दिया होगा उस पर क्लिक कर उम्मीदवार को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुल्क की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन शुल्क की प्रक्रिया 24 घंटे के बाद पूरी होगी तत्पश्चात उम्मीदवार कोर्ट की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा। उम्मीदवार को जन्म दिनांक, हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड कर अंत में ‘सबम‌िट’ बटन पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
न‌िर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed