भर दीजिए फॉर्म, खाली है 35000 सैलरी वाली नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का एक उद्यम) ने ड्राइवर, सब ऑफिसर, नर्स, असिस्टेंट ग्रेड-I, सहायक वैज्ञानिक, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्निशियन व अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 20 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है व अधिकतम सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदक को 9,300 रुपये से लेकर 35,840 रुपये तक (पद के अनुसार) दिए जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे भरें।
भरे हुए आवेदन पत्र के साथ दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 'द सीनियर मैनेजर (एचआर-ईएम), नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र, डाकखाना एनएपीपी टाउनशिप, नरौरा, जिला बुलंदशहर-203389 (उप्र)' के पते पर भेजें। इन पदों पर आवेदक का चयन पदों के अनुसार लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच, टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 23 मई, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.npcil.nic.in पर लॉग ऑन करें।