{"_id":"63bfe6ed82861d17241dc5bd","slug":"jkssb-released-final-answer-keys-of-horticulture-technician-grade-iv-and-junior-stenographer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKSSB Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर बागवानी तकनीशियन,स्टेनोग्राफर की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JKSSB Recruitment 2023: जम्मू-कश्मीर बागवानी तकनीशियन,स्टेनोग्राफर की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
Thu, 12 Jan 2023 05:29 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 12 Jan 2023 05:29 PM IST
सार
JKSSB Final Answer Key: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने बागवानी तकनीशियन ग्रेड- IV और जूनियर स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है।
विज्ञापन
JKSSB Answer Key
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB Final Answer Keys 2022: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने बागवानी तकनीशियन ग्रेड- IV (Horticulture Technician Grade-IV) और जूनियर स्टेनोग्राफर (Junior Stenographer) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
JKSSB Exam 2022 परीक्षा
जेकेएसएसबी बागवानी तकनीशियन, जूनियर आशुलिपिक की परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा 216 कनिष्ठ आशुलिपिक और 198 बागवानी तकनीशियन पदों के लिए आयोजित की गई है। बता दें कि मॉडल उत्तर कुंजी दो दिसंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इसके बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण करने के बाद ही फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड- IV और स्टेनोग्राफर की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- JKSSB संशोधित उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और जांचें।