फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JKSSB Recruitment 2025: Applications Open for 61 Posts from August 4, Check Vacancy Details

JKSSB: 12वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका! जेकेएसएसबी में ढेरों पदों पर आवेदन शुरू, जानें रिक्तियां

Mon, 04 Aug 2025 10:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब डेस्क
जॉब डेस्क Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 04 Aug 2025 10:40 AM IST
सार

JKSSB Vacancy Details: जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 61 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2025: Applications Open for 61 Posts from August 4, Check Vacancy Details
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JKSSB Vacancy Details: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न विभागों में 61 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर, कंप्यूटर असिस्टेंट, लैबोरेटरी अटेंडेंट समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 2 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार jkssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास से लेकर स्नातक तक रखी गई है, जो पद के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।  

विज्ञापन

 

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा (दो-चरणीय परीक्षा वाले पदों के लिए)। एक-चरणीय पदों पर यह शुल्क क्रमशः 600 रुपये और 500 रुपये होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क ऑनलाइन जमा करें। समय सीमा के भीतर आवेदन फॉर्म जमा करना जरूरी है, अन्यथा यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,900 रुपये से 1,13,500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, जो पद के स्तर के अनुसार निर्धारित है। उदाहरण के तौर पर, असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर को लेवल-6E और लैब अटेंडेंट को SL-2 ग्रेड वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया में लेखन परीक्षा (MCQ), दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू शामिल होंगे, जो पद के प्रकार पर निर्भर करेंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे चुनें और व्यक्तिगत, शैक्षिक व अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करें।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed