फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Inspector answer key 2024 out at jkssb.nic.in; raise objections offline till March 20

JKSSB: जम्मू-कश्मीर इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आज से ऑफलाइन दर्ज करें आपत्ति; जानें प्रोसेस

Mon, 18 Mar 2024 10:06 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:06 AM IST
सार

JKSSB Inspector Answer Key 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने इंस्पेक्टर, वित्त विभाग भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आज से तीन कार्यदिवसों तक कार्यालय समय के दौरान उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।

विज्ञापन
JKSSB Inspector answer key 2024 out at jkssb.nic.in; raise objections offline till March 20
JKSSB - फोटो : Social Media

विस्तार

JKSSB Inspector Answer Key 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने इंस्पेक्टर, वित्त विभाग भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर जेकेएसएसबी इंस्पेक्टर अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उत्तर कुंजी मिलने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेकेएसएसबी भर्ती परीक्षा 17 मार्च, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड ने घोषणा की है कि उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन


यदि कोई भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से सुंतुष्ट नहीं है और उसे इसमें कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "आपत्तियां/अभ्यावेदन केवल ऑफलाइन मोड में, जेकेएसएसबी, सीपीओ चौक, पंजतीर्थी, जम्मू/जेकेएसएसबी, जमजम बिल्डिंग, रामबाग, श्रीनगर के कार्यालय में 18-03-2024 से शुरू होने वाले तीन कार्य दिवसों पर, कार्यालय समय के दौरान प्रस्तुत किए जा सकते हैं। बोर्ड निर्धारित अवधि की समाप्ति के बाद या किसी अन्य माध्यम से ऐसे किसी भी अभ्यावेदन/आपत्तियों पर विचार नहीं करेगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जेकेएसएसबी इंस्पेक्टर उत्तर कुंजी आपत्ति फॉर्म को पूरा करके जेकेएसएसबी कार्यालय को भेजना होगा। जेकेएसएसबी इंस्पेक्टर को प्रस्तुत किए गए मुख्य आपत्ति पत्रों पर 18 मार्च से तीन कार्य दिवसों तक, केवल कार्यालय समय के दौरान विचार किया जाएगा।

उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना के लिए जेकेएसएसबी अनंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर आपत्तियों की समीक्षा के बाद जेकेएसएसबी इंस्पेक्टर अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा।

जेकेएसएसबी अंतिम उत्तर कुंजी परिणामों के साथ जारी की जाएगी। किसी भी समस्या के मामले में उम्मीदवार जेकेएसएसबी हेल्प-डेस्क से 0191-2461335 (जम्मू)/ 0194-2435089 (श्रीनगर) पर संपर्क कर सकते हैं या जेकेएसएसबी को helpdesk.jkssb@gmail.com पर लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed