फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Constable admit card 2024 out at jkssb.nic.in; here’s direct link

JKSSB: जेकेएसएसबी पुलिस कांस्टेबल के 4002 पदों के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, अभी यहां से करें डाउनलोड

Tue, 26 Nov 2024 10:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Nov 2024 10:44 AM IST
सार

JKSSB Constable Admit Card: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JKSSB Constable admit card 2024 out at jkssb.nic.in; here’s direct link
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

JKSSB Constable Admit Card: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने तहत गृह विभाग के कांस्टेबल (सशस्त्र / आईआरपी/ कार्यकारी/ एसडीआरएफ) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर, वे जेकेएसएसबी हेल्प-डेस्क से 0194-2435089 0191-2461335 (जम्मू)/(श्रीनगर) पर संपर्क करें या जेकेएसएसबी को helpdesk.jkssb@gmail.com पर लिखें । हेल्प डेस्क 25.11.2024 से केवल सक्रिय रहेगी।"
विज्ञापन



परीक्षा पैटर्न
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, वर्तमान घटनाएं, तर्क क्षमता और बुनियादी अंकगणित से संबंधित विभिन्न खंड शामिल होंगे और इसका माध्यम अंग्रेजी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन शुरू हुआ आवेदन
जेकेएसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर शाम 5 बजे तक चली। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4002 रिक्तियों को भरना है। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। 

जेकेएसएसबी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को होगी और उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें। इसके अवाला, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ प्रिंटेड एडमिट कार्ड ले जाना महत्वपूर्ण है।

 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed