JKSSB: जम्मू-कश्मीर असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट और कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
JKSSB 2025 Results: जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट जेल और कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण चरण के नतीजे घोषित कर दिए हैं। असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट के लिए 30, कांस्टेबल के लिए 785 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं।
विस्तार
JKSSB Result 2025: जम्मू और कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट जेल (ASJ) और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना क्वालिफिकेशन स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर देख सकते हैं।
इतने अभ्यर्थी हुए सफल
आधिकारिक सूचना के अनुसार, असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट जेल के पद के लिए PST के नतीजों में कुल 30 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। वहीं, कांस्टेबल पद के लिए PET/PST के राउंड में 785 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
रिजल्ट कैसे देखें?
अगर किसी ने असिस्टेंट सुपरिन्टेंडेंट जेल PST दिया था, तो रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले jkssb.nic.in वेबसाइट पर जाएं। फिर होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं। वहां “Result of PST for the post of Assistant Superintendent Jails” लिंक पर क्लिक करें। एक PDF खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे। अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F से सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं।
इसी तरह कांस्टेबल PET/PST का रिजल्ट चेक करने के लिए भी jkssb.nic.in वेबसाइट पर ‘Results’ टैब में जाएं। वहां “Result of PST/PET for the post of Constable” लिंक पर क्लिक करें। PDF फाइल खुलेगी, जिसमें रोल नंबर और नाम दिए गए हैं। अपना नाम और रोल नंबर खोजें और रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें।
आगे क्या करना है?
रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करके भविष्य के लिए संभालकर रखना जरूरी है। अगली स्टेज की जानकारी JKSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलती रहेगी। इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी नई अपडेट की जानकारी मिल सके।