फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC Released Admit Card for Veterinary Assistant Surgeon at jkpsc.nic.in sarkari naukri

JKPSC Admit Card: जम्मू-कश्मीर पीएससी ने जारी किया वेटनरी असिस्टेंट सर्जन परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे चेक करें

Fri, 26 Aug 2022 01:23 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

JKPSC Admit Card: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
JKPSC Released Admit Card for Veterinary Assistant Surgeon at jkpsc.nic.in sarkari naukri
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKPSC Admit Card: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग/JKPSC ने वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए अपना आवेदन सफलकापूर्वक कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को होगी परीक्षा
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा श्रीनगर और जम्मू में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने नोटिस जारी किया
आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर परीक्षा से संबंधित या असंबंधित कुछ भी न लिखें। परीक्षा स्थल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले परीक्षा हॉल में बैठाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 35 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

इन बातों का रखें ख्याल
अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed