फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC HDO recruitment registration 2023 begins apply at jkpsc.nic.in

JKPSC HDO Recruitment 2023: बागवानी विकास अधिकारी के पद पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

JKPSC HDO Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने कृषि उत्पादन विभाग में बागवानी विकास अधिकारी ( HDO) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
JKPSC HDO recruitment registration 2023 begins apply at jkpsc.nic.in
JKPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKPSC HDO Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने कृषि उत्पादन विभाग में बागवानी विकास अधिकारी ( HDO) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दो जुलाई 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार तीन जुलाई से पांच जुलाई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। जेकेपीएससी की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 41 बागवानी विकास अधिकारी के पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

जेकेपीएससी के तहत बागवानी अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc बागवानी की डिग्री होनी चाहिए। बी.एससी कृषि, बी.एससी हॉर्टिकल्चर वाले उम्मीदवारों पर तभी विचार किया जाएगा, जब  M.Sc.बागवानी वाले उम्मीदवार न हो।

विज्ञापन

आयु सीमा 

आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन और वेतनमान

जम्मू और कश्मीर बागवानी अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया एक लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। अंतिम रूप से नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 8 के मुताबिक 47600-151100 रुपये के अनुसार होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।

  • रिक्रूटमेंट टैब के तहत जॉब्स/ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें।

  • अब एचडीओ पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed