JKCET Admit Card 2025: जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी; 12 अप्रैल को होगी परीक्षा
JKCET Admit Card 2025: जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKCET Admit Card 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (JKCET 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया जाएगा।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। हॉल टिकट पर उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का पता, उनका नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण अंकित होंगे।
JKCET 2025 Exam Patter: परीक्षा पैटर्न
जेकेसेट परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, प्रश्न पत्र में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। प्रवेश परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। JKCET 2025 परीक्षा केंद्र जम्मू, श्रीनगर, डोडा, राजौरी, अनंतनाग, बारामुल्ला, लेह सहित सात शहरों में तय किए गए हैं।
अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि पर सत्यापन के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, कॉलेज आईडी या नियोक्ता आईडी की मूल प्रति साथ ले जाना होगा।
JKCET 2025 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा।
- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब, डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।