JIPMER Recruitment 2023: जिपमेर में ग्रुप ए,बी,सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट भरें फॉर्म
JIPMER Recruitment 2023: जिपमेर मेडिकल कॉलेज में ग्रुप ए,बी,सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMER Recruitment 2023: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पुडुचेरी में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन विंडो आज 16 नवंबर 2023 को बंद हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JIPMER परीक्षा विवरण
जिपमेर मेडिकल कॉलेज में ग्रुप ए, बी, सी पदों पर भर्ती परीक्षा 02 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आवेदक 24 नवंबर 2023 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
JIPMER रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 97 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से ग्रुप ए के लिए 31 पद, ग्रुप बी के लिए 64 पद और ग्रुप सी के लिए 05 पद हैं।आवेदन शुल्क
सामान्य,ईडब्ल्यूएस,ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए 1200 रुपये शुल्क लागू है। पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।