{"_id":"66cc09117a819ae77105b8b3","slug":"jharkhand-tet-2024-last-chance-to-apply-for-jharkhand-tet-exam-register-immediately-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand TET 2024: झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, इच्छुक तुरंत करें पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Jharkhand TET 2024: झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, इच्छुक तुरंत करें पंजीकरण
Mon, 26 Aug 2024 10:18 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:18 AM IST
सार
Jharkhand TET 2024: झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
आखिरी मौका आज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jharkhand TET 2024: झारखंड में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता हासिल करने वाले युवाओं के पास आज आखिरी मौका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में शामिल होने के लिए लास्ट डेट 26 अगस्त 2024 तय की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल पोर्टल jactetportal.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी प्राथमिक कक्षा (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक कक्षा (कक्षा 6 से 8) के लिए पात्रता हासिल कर लेंगे।
ऐसे करें आवेदन
झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इन चरणों को फॉलो कर सकते हैं।
उत्तीर्ण होने के लिए इतने प्रतिशत अंक अनिवार्य
परीक्षा के लिए पास प्रतिशत झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची की ओर से तय कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण करने के लिए 60 फीसदी अंक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 1), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची 2) और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आदिम जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत तय किये गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इन चरणों को फॉलो कर सकते हैं।
- झारखंड टीईटी 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल पोर्टल jactetportal.com पर विजिट करें।
- पोर्टल पर पहले Register Now लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर मांगी गई जानकारी भरें।
- पंजीकरण होने के बाद अन्य जानकारी भरें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।