फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand Excise Constable PET Result out at jssc.jharkhand.gov.in; 1.48L qualified, Check written exam date

JSSC Excise Constable Result: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल पीईटी में 1.48 लाख अभ्यर्थी पास, कब होगी लिखित परीक्षा?

Sat, 29 Nov 2025 11:11 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

Jharkhand Excise Constable PET Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आबकारी कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जोकि लिखित परीक्षा है। आइए जानते हैं लिखित परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Jharkhand Excise Constable PET Result out at jssc.jharkhand.gov.in; 1.48L qualified, Check written exam date
झारखंड आबकारी कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : Freepik

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आबकारी कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,48,054 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत अगला चरण लिखित परीक्षा है। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची नीचे उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, पीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है, लेकिन बायोमेट्रिक और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण 84 अभ्यर्थियों के परिणाम अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक अपने दस्तावेज और दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद, आयोग को रिपोर्ट में आवश्यक परिवर्तन करने का अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी लिखित परीक्षा?

लाखों उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे समय से यह प्रक्रिया लंबित थी। आयोग ने घोषणा की है कि लिखित परीक्षा अगले 90 दिनों के भीतर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आगामी प्रक्रिया के बारे में अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में रहे।

शारीरिक परीक्षा 22 अगस्त से 29 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। उस दौरान, कठिन दौड़ मानकों के कारण एक दर्जन अभ्यर्थियों की मृत्यु जैसी दुखद घटनाएं घटीं। इसके बाद, राज्य सरकार ने नियमों में संशोधन कर परीक्षा को सरल बना दिया।

Jharkhand Excise Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी

जेएसएससी ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

  • प्रथम चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
  • दूसरा चरण: लिखित परीक्षा
  • तीसरा चरण: मेडिकल टेस्ट


महत्वपूर्ण बात यह है कि शारीरिक परीक्षा में दिए गए अंकों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। यह परीक्षा केवल योग्यता परीक्षा है, यानी अगले चरण के लिए चयन पूरी तरह से उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण के आधार पर होगा।

कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी

इस भर्ती अभियान के तहत झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में कुल 583 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। श्रेणीवार सीटें इस प्रकार हैं:

  • अनारक्षित (अनारक्षित): 237 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी): 148 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी): 57 पद
  • ओबीसी-1: 50 पद
  • ओबीसी-2: 32 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 59 पद


इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने से यह स्पष्ट है कि लिखित परीक्षा अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगी

जेएसएससी आबकारी कांस्टेबल पीईटी रिजल्ट...

JSSC Jharkhand Excise Constable Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Notice Regarding Shortlisted Candidates for written examination under JECCE-2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शि हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed