JEE MAIN Registration 2023: आज जेईई मेन में आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
JEE Main Registration 2023: जेईई मेन के पहले चरण के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास गुरुवार, 12 जनवरी को रात 11 बजे तक का समय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Registration Last Date 2023: जेईई मेन के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया हो वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक जनवरी परीक्षा के लिए आठ लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
इस बीच, शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्र अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के पात्र होंगे और जेईई एडवांस के लिए उपस्थित हो सकेंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों अथवा नहीं। लंबे समय से इस पर असमंजस बना हुआ था, जो कि अब साफ हो गया है।
JEE MAIN Exam 2023 परीक्षा तिथि
जेईई मेन परीक्षा 24 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जानी है। जेईई मेन 2023 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू शामिल है। इस परीक्षा के लिए आवेदक अपना एडमिट कार्ड जनवरी के तीसरे सप्ताह में डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE MAIN Registration 2023 Session 1: पंजीकरण करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in 2023 पर जाएं।
- होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल प्रदान करके स्वयं को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
- अगला, सिस्टम जनित आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवश्यकतानुसार अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन मोड में जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।