मेडिकल शिक्षा विभाग में नौकरी का मौका, शानदार सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग में लेक्चचर के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 18 है।
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जम्मू-कश्मीर राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता विभिन्न विषयों की विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गयी है।
इन सभी पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर सभी लेक्चचरों को 9,300-34,800 रुपये प्रतिमाह एवं 5,400 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
जो उम्मीदवार पहले से राज्य में सेवारत हैं, उन्हें आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ऑफलाइन करें आवेदन
इन सभी पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तथा अन्य वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर, उसे भरना होगा। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित शैक्षिक आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'सचिव, जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग, पोलो मैदान, श्रीनगर/रेशम घर कालोनी, बक्शी नगर, जम्मू-190009' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर, 2015 है। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.jkpsc.nic.in पर लॉगऑन करें।