फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jammu and Kashmir Service Selection Board Application for more than 2300 jobs will start from April 12

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: 23 सौ से ज्यादा नौकरियों के लिए 12 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

Wed, 07 Apr 2021 06:01 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Service Selection Board Application for more than 2300 jobs will start from April 12
jobs shimla

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 23 सौ से ज्यादा रिक्तियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  jkssb.nic.in है। ये रिक्तियां स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग,  न्याय और संसदीय कार्य विभाग और कौशल विकास विभाग इत्यादी की हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई है।

विज्ञापन

 

कुल रिक्तियों की संख्या 2311
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल 2311 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन


बारहवीं पास अभ्यर्थी, आईटीआई, स्नातक, बीएड, बीएससी पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में चयन लिखित / कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों का विवरण
-स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग: 1444 पद
-राजस्व विभाग: 528 पद
-फूलों की खेती, उद्यान और उद्यान विभाग: 4 पद
-सामान्य प्रशासन विभाग: 52 पद
-सहकारिता विभाग विभाग: 256 पद
-कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग: 21 पद
-कौशल विकास विभाग: 6 पद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed