{"_id":"6795e7536b285e2dc30ba4fe","slug":"jac-board-exam-2025-jharkhand-8th-and-9th-board-exams-postponed-notice-issued-know-reason-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JAC Board Exam 2025: झारखंड में 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी; जानें वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JAC Board Exam 2025: झारखंड में 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी; जानें वजह
Sun, 26 Jan 2025 01:13 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:13 PM IST
सार
JAC Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आठवीं एवं नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। बोर्ड की तरफ से कक्षा आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए फिर से परीक्षा तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
JAC Board Exam 2025
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC Board Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी है। पहले आठवीं की परीक्षा 28 जनवरी को और नौवीं की परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होने वाली थी। झारखंड बोर्ड (JAC Board Exam 2025) ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि बाद में होगी जारी
काउंसिल के आधिकारिक आदेश में लिखा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले नियमित / स्वतंत्र छात्र/छात्रा, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालय के प्रधानों तथा संबंधित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 28.01.2025 को आयोजित कक्षा-08 की परीक्षा एवं दिनांक 29.01.2025 से 30.01.2025 तक आयोजित होने वाली कक्षा-09 की परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित की जाती है। उक्त परीक्षाओं के आयोजन की तिथि से संबंधित सूचना बाद में प्रकाशित की जायेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X