{"_id":"66cc195ac18e8f2ee30ddb3c","slug":"itbp-recruitment-2024-last-date-to-apply-for-si-posts-today-registration-link-here-itbpolice-nic-in-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें पंजीकरण
Mon, 26 Aug 2024 11:33 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:33 AM IST
सार
ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल आज सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे बताए तरीक से कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) सब इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 26 अगस्त, 2024 को बंद कर देगा। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - itbpolice.nic.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 17 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
पात्रता मापदंड
इन पदों के लिए 30 वर्ष तक के आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसे अतिरिक्त इन पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
पीईटी और पीएसटी - जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जो अगस्त या जुलाई 2024 में होने की संभावना है।
लिखित परीक्षा - जो उम्मीदवार पीईटी और पीएसटी में भाग लेंगे और इसमें उत्तीर्ण होंगे, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
मेडिकल परीक्षा - जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, और फिर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- itbpolice.nic.in. पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- अब 'नए उपयोगकर्ता पंजीकरण' पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें
- आवेदन भरकर दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।