फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Constable registration end today apply online at recruitment.itbpolice.nic.in

ITBP Constable Recruitment: आईटीबीपी कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें

Thu, 10 Aug 2023 11:29 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 10 Aug 2023 11:29 AM IST
सार

ITBP Constable Vacancy: आईटीबीपी की तरफ से कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी 10 अगस्त अंतिम दिन है। 
 

विज्ञापन
ITBP Constable registration end today apply online at recruitment.itbpolice.nic.in
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ITBP Constable Recruitment 2023 Last Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की तरफ से कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 10 अगस्त अंतिम दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आज रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इससे पहले 27 जुलाई, 2023 को समाप्त होने वाली थी। जिसे आगे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 26 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ITBP Constable Recruitment 10वीं पास है योग्यता

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में इस अभियान का लक्ष्य कुल 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की रिक्तियों को भरना है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष डिग्री वाले युवा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

ITBP Constable Recruitment वेतनमान

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वेतन पैकेज लेवल- 3 के तहत  21700 रुपये से 69100 रुपये के बीच का है।

ITBP Constable Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

  • 'न्यू यूजर पंजीकरण' पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण करें।

  • क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और पद के लिए आवेदन करें।

  • आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed