फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Constable 2024: Bumper recruitment in ITBP, opportunity for 10th pass, application starts today

ITBP Constable 2024: आईटीबीपी में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका, आवेदन आज से शुरू

Mon, 12 Aug 2024 08:08 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 12 Aug 2024 08:08 AM IST
सार

ITBP Constable 2024: आईटीबीपी ने 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आज से आवदेन शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज 12 अगस्त से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
ITBP Constable 2024: Bumper recruitment in ITBP, opportunity for 10th pass, application starts today
आईटीबीपी में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में नौकरी में वेटरनेरी स्टाफ में कांस्टेबल पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आज 12 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास युवा उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। उम्मीदवारों को आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट  https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


128 पदों पर होगी वेटरनरी स्टाफ की भर्ती
आईटीबीपी की इस भर्ती में वेटरनरी स्टाफ के लिए 128 रिक्त पद पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के तहत हेड कांस्टेबल ड्रेसर, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट और कांस्टेबल केनलमैन के पद भरे जाएंगे। हेड कांस्टेबल के 9 पद, कांस्टेबल एनिमल अटेंडेंट के 115 और कांस्टेबल केनलमैन के 4 पद रिक्त हैं। वहीं कारपेंटर के 71 पद, पेंटर के 52 पद रिक्त हैं। राजमिस्त्री के लिए 64 और इलेक्ट्रिशियन के 15 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटनरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास हो। साथ ही पशु चिकित्सा या पशुधन प्रबंधन विषय से संबंधित न्यूनतम एक वर्ष की अवधि का नियमित पैरा वेटनरी कोर्स या डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और सैलरी
आवेदकों को इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। पहले इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। हालांकि इसकी तिथि अब तक तय नहीं हो सकी है। वहीं सैलरी में हेड कांस्टेबल ड्रेसर वेटरनरी पद पर 24 हजार से 81 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं एनिमल ट्रांसपोर्ट पद की सैलरी 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये महीने तक है। वहीं कांस्टेबल केनलमैन की सैलरी महीने के 21 हजार से लेकर 69 हजार रुपये है।


उम्र
हेड कांस्टेबल के पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल पद के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी। भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यू मेल उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed