फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IREL Supervisor Recruitment 2023 know how to Apply at irel.co.in

IREL Recruitment 2023: सुपरवाइजर पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

Sat, 04 Nov 2023 01:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 04 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

IREL Recruitment 2023: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड में सुपरवाइजर पदों पर  भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IREL Supervisor Recruitment 2023 know how to Apply at irel.co.in
jobs

विस्तार

IREL Supervisor Recruitment 2023: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने गैर-संघीय पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

IREL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड में नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर (अनुभवी) भर्ती के तहत कुल 32 पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • जूनियर राजभाषा अधिकारी: 04 पद

  • जूनियर सुपरवाइजर (केमिकल): 04 पद

  • कनिष्ठ पर्यवेक्षक (प्रशासन): 04 पद

  • माइनिंग मेट: 08 पद

  • माइनिंग सर्वेक्षक: 01 पद

  • माइनिंग फोरमैन: 04 पद

  • सुपरवाइजर: 07 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

IREL नॉन यूनियनाइज्ड रिक्तियों का विवरण 

नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर प्रशिक्षणार्थी (फ्रेशर्स) के 56 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं- 

  • स्नातक प्रशिक्षु (वित्त) 03 पद

  • स्नातक प्रशिक्षु (एचआर) 04 पद

  • डिप्लोमा प्रशिक्षु 37 पद

  • प्रशिक्षु (भूविज्ञानी / पेट्रोलॉजिस्ट) 08 पद

  • प्रशिक्षु रसायनज्ञ 04 पद

विज्ञापन

IREL  Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और महिलाओं और उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प चुन सकते हैं। 

IREL शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक प्रशिक्षु (वित्त) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  • स्नातक प्रशिक्षु (एचआर) के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

  • डिप्लोमा प्रशिक्षु के लिए सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल इंजीनियरिंग में 03 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

  • प्रशिक्षु (भूविज्ञानी / पेट्रोलॉजिस्ट) के लिए प्रमुख विषय के रूप में भूविज्ञान/रसायन विज्ञान के साथ भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान में स्नातक होना चाहिए।

  • प्रशिक्षु रसायनज्ञ के लिए प्रमुख विषय के रूप में रसायन विज्ञान के साथ इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा/विज्ञान में स्नातक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed