फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL apprentice Recruitment 2024 last day know how to apply at iocl.com

IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल में अपरेंटिस पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Thu, 01 Feb 2024 09:29 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 01 Feb 2024 09:29 AM IST
सार

IOCL Apprentice Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
IOCL apprentice Recruitment 2024 last day know how to apply at iocl.com
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IOCL Apprentice Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 473 अपरेंटिस पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आज यानी 01 फरवरी 2024 आखिरी तारीख है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IOCL  Jobs आयु सीमा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

IOCL अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि

तकनीशियन, ट्रेड और डाटा एंट्री ऑपरेटर और घरेलू  डाटा एंट्री ऑपरेटर अपरेंटिस के पद पर चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग अवधि 12 महीने के लिए होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 120 मिनटों यानी दो घंटे के लि्ए होगी। उम्मीदवार प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ले सकते हैं।

विज्ञापन

IOCL Recruitment  परीक्षा पैटर्न

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। आईओसीएल ने कहा कि प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, आईओसीएल एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। एमसीक्यू में एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed