फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian railway is making highest world record for recruitments

विश्व का सबसे बड़ा भर्ती आंदोलन... भारतीय रेलवे में 1.2 लाख पदों पर भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 07 Oct 2018 11:50 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Indian railway is making highest world record for recruitments
भारतीय रेलवे
भारतीय रेलवे 'विश्व का सबसे बड़ा भर्ती आंदोलन' करने जा रहा है। आपको बता दें कि 1.2 लाख भर्तियों के लिए भारतीय रेलवे में पुरे देश से करीब 2.37 करोड़ उम्मीदवार भर्ती की परीक्षा से होकर गुजरेंगे। लगभग दो सालों में दूसरी बार राष्ट्रीय परिवाहक ने इतनी बड़ी संख्या में लोको पायलट, गैंगमैन, ट्रैकमैन और तकनीशियन के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए अधिकतम आयु और शैक्षिक योग्यता में कुछ बदलाव किये गए हैं।
विज्ञापन

पहले ग्रुप डी के लिए अधिकतम आयु 31 वर्ष और लोको पायलट और तकनीशियन के लिए अधिकतम आयु 28 आयु वर्ष थी, जिसे अब 2 वर्ष अधिक बढ़ा दिया गया है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने इन बदलावों की घोषणा पिछले वर्ष ही कर दी थी, जिसमें अब आईटीआई डिग्री को अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी के अनुसार, मौजूदा रिक्त पदों पर भर्तियां करना आवश्यक है। भारतीय रेलवे में सेवाओं की विविधता बढ़ी है और संभालने का दबाव भी बढ़ा है..इस प्रकार इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां करना एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में रेलवे ने इन भर्तियों पर गंभीरता से गौर किया है कि रिक्त पदों को कैसे भरा जाये और कितनी भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें की, भारतीय रेलवे का भर्ती आंदोलन विश्व में रिकॉर्ड बना सकता है। इसके लिए हर वर्ष चार हजार करोड़ रुपये स्टाफ की वेतन लागत आएगी और भर्ती प्रक्रिया में कुल 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 7वें केंद्रीय वेतन कमीशन के बाद इस वित्तीय वर्ष भारतीय रेलवे के स्टाफ का खर्च 76000 करोड़ रुपये था।

हालांकि रेलवे अपना 100 प्रतिशत संचालन अनुपात रखने में संघर्ष कर रहा है जिस कारण स्टाफ का वेतन भी राज्य आय से दिया जाता है। प्रति वर्ष रेलवे में 45000 व्यक्ति रिटायर होते हैं।


आखिरी बार 2017 में रेलवे द्वारा भर्तियां निकाली गयी थीं जो विश्व की सबसे अधिक की जाने वाली भर्तियों में से एक थीं। 18,252 असिस्टेंट स्टेशन मास्टर की भर्तियों के लिए 92 लाख आवेदन किये गए थे।

आपको बता दें कि इस बार 116 शहरों में 440 परीक्षा केंद्र होंगे, जिनमें करीब पांच लाख लोग हर परीक्षा में कंप्यूटर टेस्ट देंगे।
ग्रुप डी में चल रहा चरण दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें 62907 पदों के लिए 1.9 करोड़ लोगों ने आवेदन किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed