फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy SSR MR Recruitment 2022 notification out apply on joinindiannavy.gov.in

Navy Recruitment Notification: भारतीय नेवी में बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी, इस तारीख से करें आवेदन

Sun, 04 Dec 2022 12:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 04 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 
 

विज्ञापन
Indian Navy SSR MR Recruitment 2022 notification out apply on joinindiannavy.gov.in
INDIAN NAVY - फोटो : ट्विटर/स्पोक्सपर्सन नेवी

विस्तार

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 17 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022 यह है पदों की संख्या

इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता

NAVY SSR - उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और फिजिक्स और केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
NAVY MR - उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा एक मई 2002 से 31 अक्तूबर 2005 के बीच होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि साढ़े सत्रह से लेकर 21 साल होना चाहिए।   

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022  उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन तीन फेज में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पीएफटी और प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा और बाद में फाइनल रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। 

Indian Navy Recruitment 2022 ऐसे कर सकेंगे आवेदन  

  • सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • अब  ‘Register’ पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें। 
  • अब अपनी ईमेल आईडी से  'Log–in'  करें और  "Current Opportunities" पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डिस्प्ले पर Apply का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक करें। 
  • अब वहां मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भर दें और दस्तावेज अपलोड कर दें। 
  • अब सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करने से पहले सुनिश्चित करें कि सभी डिटेल सही हैं, और सभी जरूरी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स स्कैन किए गए हैं और अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed