Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना एसएसआर-एमआर का अंतिम परिणाम जारी, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड
Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना ने एसएसआर और एमआर के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Navy SSR Final Result 2024: भारतीय नौसेना ने आधिकारिक साइट पर एसएसआर (वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती) 02/2024 और मैट्रिक भर्ती (MR) के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और शारीरिक फिटनेस टेस्ट दिया था, वे अब आधिकारिक भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
इंडियन नेवी ने एसएसआर पदों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 से 11 जुलाई, 2024 को किया था। वहीं, एमआर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 से 15 जुलाई, 2024 तक कराया गया था। इसके लिए इंडियन नेवी ने एडमिट कार्ड को 3 जुलाई को जारी किया गया था।
इस दिन होगी परीक्षा
भारतीय नौसेना के एसएसआर और एमआर पदों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहले चरण में, उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में उनके 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। दूसरे चरण में एक लिखित परीक्षा और एक शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) शामिल है।
- सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट (joinindiannavy.gov.in) पर जाएं।
- इसके बाद SSR और MR फाइनल रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक खोजें।
- अब आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।