फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy SSC Recruitment 2025 for 270 posts, know last date and eligibility

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नेवी में 270 पदों पर नौकरी का मौका, जानें अंतिम तिथि और योग्यता

Tue, 11 Feb 2025 03:35 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

Indian Navy SSC Recruitment 2025: इंडियन नेवी ने 270 शॉर्ट सर्विस कमीशन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Navy SSC Recruitment 2025 for 270 posts, know last date and eligibility
Indian Navy SSC Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत 270 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पद विवरण

भारतीय नौसेना द्वारा जारी किए गए इस भर्ती अभियान के तहत कुल 270 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का विवरण निम्नलिखित है:

विज्ञापन
  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच- 60 पद  
  • पायलट- 26 पद  
  • नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर- 22 पद  
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC)- 18 पद  
  • लॉजिस्टिक्स- 28 पद  
  • एजुकेशन- 15 पद  
  • इंजीनियरिंग ब्रांच- 38 पद  
  • इलेक्ट्रिकल ब्रांच- 45 पद  
  • नेवल कंस्ट्रक्टर- 18 पद 

योग्यता और पात्रता:

उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है:

  • एग्जीक्यूटिव ब्रांच (GS(X)/ Hydro Cadre): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।
  • पायलट / नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर (Observers): BE/B.Tech (किसी भी विषय में) न्यूनतम 60% अंक के साथ।
  • लॉजिस्टिक्स: BE/B.Tech (किसी भी विषय में) या MBA/PG डिप्लोमा सहित।
  • एजुकेशन: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में।
  • इंजीनियरिंग ब्रांच: BE/B.Tech (60% अंक के साथ) विभिन्न शाखाओं में।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक जानकारी अच्छी तरह से पढ़ लें।

कैसे करें आवेदन

इंडियन नेवी SSC भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।  
  • होम पेज पर दिए गए "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।  
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।  
  • आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म को अच्छे से चेक करें और अपनी आवेदन शुल्क जमा करें।  
  • इसके बाद, उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed